सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   47 more cylinders kept for black marketing recovered, accused absconding

Barabanki News: कालाबाजारी को रखे 47 और सिलिंडर बरामद, आरोपी फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
47 more cylinders kept for black marketing recovered, accused absconding
विज्ञापन
बाराबंकी। एक गोदाम में कालाबाजारी को रखे 47 गैस सिलिंडर और बरामद किए गए हैं, जबकि आरोपी फरार हो गया है। डीएम के आदेश पर गठित टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पिछले दो दिनों से जमाखोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डीएम की अनुमति के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
Trending Videos

सोमवार को हुई छापेमारी के दौरान आवास विकास स्थित नरेंद्र के गोदाम को सील किया गया था। जांच के दौरान उमेश की दुकान से कालाबाजारी को रखे 25 गैस सिलिंडर बरामद किए गए थे। वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार राजीव वर्मा, एआरओ आलोक मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर और अवधेश पांडेय की टीम ने सील गोदाम का ताला खोला। यहां पर भारी मात्रा में गैस सिलिंडर देख टीम के होश उड़ गए। जांच के दौरान यहां से 44 घरेलू गैस सिलिंडर, तीन कॉमर्शियल सिलिंडर और एक पांच किग्रा का सिलिंडर बरामद किया गया था। जांच के दौरान पाया गया मकान एक महिला का है जिसे नरेंद्र ने किराए पर ले रखा है। बुलाने के बाद भी वह मौके से फरार है। टीम ने बरामद सिलिंडरों को गैस एजेंसियों के सुपुर्द कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
कालाबाजारी को रखे 25 घरेलू गैस सिलिंडर बरामदगी के मामले में डीएम से अनुमति मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शहर कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी पर शुरू की जांच
दरियाबाद स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने जांच की तो एजेंसी संचालक की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। कहा कि गैस लेने आने वाले उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए काउंटर बढ़ाए जाएं और लोगों को धूप से बचाव के भी इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed