सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike rams into trolley, auto collides with bus, two dead

Barabanki News: ट्रॉली में घुसी बाइक, बस से टकराया ऑटो, दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rams into trolley, auto collides with bus, two dead
घु़ंघटेर के छिलगवां गांव में रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
घुंघटेर/सफदरगंज। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि मृतक के भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
Trending Videos

घुंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गांव निवासी राम सुमिरन गौतम (32) रविवार को अपने अपने बड़े भाई रामस्वरूप (34) के साथ बाबागंज बाजार गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान टिकैतगंज-घुंघटेर मार्ग पर बेजहरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी बाइक जा टकराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राम सुमिरन को मृत घोषित कर दिया। रामस्वरूप को लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामसुमिरन ही मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। एसएचओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर पल्हरी गांव के पास सवारियां लेकर जा रहे ऑटो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार सफदरगंज के खादिल (22), मुजीब (60), कडेरा निवासी पुष्पन (28) व एक अज्ञात युवक घायल हो गए। पुलिस ने चारों को सीएचसी जैदपुर भेजा, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हाे सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर छानबीन शुरू की है। सफदरगंज के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बस रुकी थी इसी दौरान ऑटो आ टकराया।
..............................
प्रतिबंध के बाद भी हाईवे पर दाैड़ रहे ऑटो

दोनों सड़क हादसे यातायात नियम टूटने के कारण हुए। टिकैतगंज-घुंघटेर मार्ग पर सड़क किनारे लापरवाही से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का कारण बनी। वहीं लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ई रिक्शा व ऑटो पर प्रतिबंध होने के बाद भी संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed