{"_id":"69b9718a91215c660d0b0e9e","slug":"video-brabka-ramasanahaghata-ma-nae-bsa-adada-ka-lkarapanae-ilkataraka-bsa-sava-ka-ghashhanae-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: रामसनेहीघाट में नए बस अड्डे का लोकार्पण, इलेक्ट्रिक बस सेवा की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: रामसनेहीघाट में नए बस अड्डे का लोकार्पण, इलेक्ट्रिक बस सेवा की घोषणा
रामसनेहीघाट नगर पंचायत में करीब 3.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बस अड्डे का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर जोर देते हुए बताया कि अब यह सेवा 43 जिलों तक पहुंच चुकी है और लक्ष्य सभी 75 जिलों में शुरू करने का है।
रामसनेहीघाट बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट और एक इलेक्ट्रिक बस संचालित करने की भी घोषणा की गई। नए बस अड्डे से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए बसें चलेंगी। यहां लगभग 200 बसों का ठहराव होगा और हर 30 मिनट में बस संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। बस अड्डे के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।