{"_id":"69b9c5863076398ea00ee3b4","slug":"75-year-wait-ends-parahaji-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-975-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161677-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 75 साल का इंतजार खत्म, पाराहाजी में 9.75 करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 75 साल का इंतजार खत्म, पाराहाजी में 9.75 करोड़ से बनेगा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कल्याणी नदी।
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में बाजपुर और पाराहाजी गांव के बीच कल्याणी नदी पर पुल निर्माण के लिए बीते 75 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने इस पुल का निर्माण कराने के लिए धरना-प्रदर्शन से लेकर चुनाव बहिष्कार तक किया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की पहल पर आखिरकार शासन ने पुल के निर्माण के साथ इसके लिए 9.75 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को भी मंजूरी प्रदान की है। साथ ही इसके लिए 4.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बाजपुर और पाराहाजी गांव के बीच से होकर कल्याणी नदी बहती है। नदी के दोनों तरफ रुदौली व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बसे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद से ही यहां पुल निर्माण की मांग होती रही है। पुल न होने से करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। इससे मरीजों के साथ ही विद्यार्थियों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ती थी। बीते 25 साल से यहां पुल बनवाने का मुद्दा हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उठता रहा है।
वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में गांवों के लोगों ने पुल निर्माण न कराने के विरोध में मतदान का बहिष्कार तक कर दिया था। नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए तत्कालीन सांसद लल्लू सिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा था। इसके बाद ही उनका गुस्सा शांत हुआ था। पिछले साल भी ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर 44 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद दरियाबाद के विधायक और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अधिकारियों को पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया था। आखिरकार 14 मार्च को शासन ने पुल निर्माण के लिए मंजूरी देने के साथ बजट स्वीकृति देकर पुल निर्माण के लिए चल रहे 75 साल के लंबे इंतजार पर विराम लगा दिया। (संवाद)
18 मीटर लंबा बनेगा पुल
शासन स्तर से लोक निर्माण विभाग को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि नदी पर 18 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। यह पुल आधुनिक बॉक्स कल्वर्ट तकनीक से तैयार होगा, जिससे बरसात में बढ़ते जलस्तर के बावजूद इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सुगम बनेगा ग्रामीणों का आवागमन
दरियाबाद के विधायक व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुल बनवाने की इस स्वीकृति से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सीधा फायदा मिलेगा। पुल बनने से बीते 75 साल से आवागमन में परेशानी उठा रहे ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों को भी नई गति मिलने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
Trending Videos