सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The crisis is not subsiding, queues are forming

Barabanki News: कम नहीं हो रहा संकट, लगी कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The crisis is not subsiding, queues are forming
विज्ञापन
बाराबंकी। घरेलू गैस सिलिंडर का संकट कम नहीं हो रहा है एजेंसियों पर गैस पाने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि इसके लिए एजेंसी संचालक भी कम दोषी नहीं है और डिलीवरी कोड का हवाला देकर उपभोक्ताओं को वापस लौटा रहे हैं।
Trending Videos

उधर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्या की गंभीरता को देखते जिले सभी 63 गैस एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी बताते हैं कि डीएम के आदेश पर सभी गैस एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जिले में गैस की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बिना उनकी जानकारी के गैस सिलिंडर बुक हो गए और गैस भी ले ली गई। मंगलवार को सुबह से गैस सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई थी। तेज धूप में उपभोक्ताओं को घंटाें लाइन में लग कर गैस के लिए इंतजार करना पड़ा। एजेंसी के संचालक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की है, जबकि सभी उपभोक्ताओं की कॉपी पर मोबाइल नंबर लिंक है। शिकायत की जांच की जाएगी।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार इस समय गैस के नए नियमों ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। पहले सब्सिडी के चक्कर में गैस बुक कर अपनी ओटीपी एजेंसी संचालकों को बता दिया। उन्हें अब 45 दिन बाद गैस मिलने की सूचना ने चौंका दिया है। अब उपभोक्ता गैस पाने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।

सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में करीब 40 प्रतिशत गैस उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अपना गैस कनेक्शन चला रहे हैं। नियमों में बदलाव ने गैस की किल्लत को बढ़ा दिया है और ब्लैक में गैस मिलना बंद हो गई तो एजेंसियों पर लाइन लगने लगी।
रात में हो रही कालाबाजारी
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम में सोमवार की रात एक गैस लदा वाहन एक होटल पर चुपके से गैस उतार रहा था। जब लोग वीडियो बनाने लगे तो वह भाग निकला। इसी प्रकार रात में गैस की कालाबजारी की जा रही है। जबकि जिन्हें गैस की जरूरत है उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed