{"_id":"69c830382a004410170be25c","slug":"50-people-fell-ill-after-eating-non-vegetarian-food-at-a-function-barabanki-news-c-315-1-slko1012-162706-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: समारोह में नॉनवेज खाने से 50 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: समारोह में नॉनवेज खाने से 50 लोग बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कस्बे के मोहल्ला लालापुर में शनिवार शाम शादी समारोह के दौरान नॉनवेज खाने से करीब 50 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गए। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. अवधेश यादव भी मौके पर पहुंच गए और अपनी देख-रेख में इलाज शुरू कराया।
कस्बे के मोहल्ला लालापुर निवासी मुहीद के यहां बड्डूपुर के खिजना गांव निवासी मोहम्मद नाजिम पुत्र हाजी मोहम्मद शाकिर की बरात आई थी। बताते हैं कि इसमें नॉनवेज के कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। जिसे खाने के करीब आधे घंटे बाद रजिया, जावेद, समीर, सबनम, इरफान, जबीर, अलीम, फैजुररहमान, अलीजा, असलम, अरमान, रिजवान, कुजुमा, लालजी, रजिया की हालत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द और उल्टी दस्त शुरू होने पर इसकी सूचना सीएचसी देवा पर दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। इसमें से मोहम्मद सादिक (14), शफात (11), मोहम्मद शान वारिस (26 ), जाकिर (60 ), फिजा (9), मोहम्मद तैमील (35) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है।
Trending Videos