सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A large fire station was built at a cost of 12 crores.

Barabanki News: 12 करोड़ की लागत से वृहद फायर स्टेशन तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A large fire station was built at a cost of 12 crores.
फायर स्टेशन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वृहद फायर स्टेशन बनकर तैयार है। इसका संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह फतेहपुर को एक बड़ी सौगात है।
Trending Videos


नगर के मोहल्ला पचघरा स्थित शक्तिधाम महादेव तालाब मंदिर के समीप यह बिल्डिंग लगभग तैयार हो चुकी है। अब तक तहसील के पांचों थाना क्षेत्रों को केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन से कवर किया जा रहा था। इसमें एक एलएफएम, एक चालक और दो फायरमैन तैनात थे। फायर कर्मियों को निष्प्रयोज्य बंदीगृह में ठहरकर अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों की कमी और आपात स्थिति में समय पर पहुंचना बड़ी चुनौती थी। इन हालातों को देखते हुए शासन ने नगर वृहद फायर स्टेशन निर्माण की स्वीकृति दी थी। आवास विकास परिषद के माध्यम से करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से यह आधुनिक फायर स्टेशन तैयार हुआ है।
इस फायर स्टेशन में प्रशासनिक भवन बनाया गया है। इसमें टाइप-ए के दो और टाइप-बी के 12 आवासों के दो ब्लॉक हैं। गार्ड रूम, पंप रूम तथा मजबूत बाउंड्री वॉल का भी निर्माण कराया गया है। यह आधुनिक सुविधाएं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करेंगी।
इसके चालू होने से पूरे फतेहपुर सर्किल के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आग पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। गर्मी में खेतों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में लगने वाली आग पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। इससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed