{"_id":"695ea98c60a0d42bf107e9f6","slug":"a-second-body-was-found-in-the-investigation-of-a-murder-leaving-the-police-confused-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155751-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक कत्ल के खुलासे में मिली दूसरी लाश, उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक कत्ल के खुलासे में मिली दूसरी लाश, उलझी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले नहर में मिले एक युवती के शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस के सामने एक बेहद उलझा हुआ मामला सामने आया है। असंद्रा क्षेत्र से लापता एक महिला के पति ने अपनी पत्नी को नहर में धकेलने की बात तो स्वीकार कर ली है, लेकिन पुलिस को जो शव मिला है, वह उसकी पत्नी का नहीं है। अब पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, पहला नहर में मिला अज्ञात शव किसका है और दूसरा आरोपी ने जिस महिला को नहर में धकेला, वह कहां है?
बीती 5 जनवरी को बदोसराय के शारदा सहायक नहर के कसरैला झाल में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। जांच के दौरान कड़ी असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे छविनाथ शुक्ल गांव से जुड़ी। यहां का निवासी मनोज अपनी पत्नी सुनीता (25) के साथ 30 दिसंबर को कोटवाधाम मेला देखने गया था, जिसके बाद दोनों लापता हो गए थे।
मनोज के भाई ने असंद्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो जनवरी को मनोज अचानक घर लौटा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मेले में बिछड़ गई है। शक होने पर जब पुलिस ने बुधवार को मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। मनोज ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी सुनीता को नहर में धक्का देकर मार डाला है।
पुलिस जब सुनीता के परिजनों को शिनाख्त के लिए लेकर आई, तो उन्होंने शव देखकर साफ मना कर दिया। परिजनों के अनुसार सुनीता के बाल लंबे थे, जबकि बरामद शव के बाल छोटे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी मनोज ने भी शव को देखकर कहा कि यह उसकी पत्नी नहीं है।
बदोसराय एसएचओ अजीत विद्यार्थी और असंद्रा एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस पता लगा रही है कि यदि बरामद शव सुनीता का नहीं है तो वह अज्ञात युवती कौन है और मनोज ने अपनी पत्नी को जहां धकेला था, वह कहां है।
-- -
जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि लापता सुनीता कहां है और नहर से मिला शव किसका है, तब तक किसी नतीजे पर पहुचना मुश्किल है। पुलिस की तीन टीमें गहराई से जांच कर रही हैं।
- गरिमा पंत, सीओ रामनगर
Trending Videos