सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A vendor was beheaded with a sickle after being asked to pay for his ice cream.

Barabanki News: आइसक्रीम का पैसा मांगने पर विक्रेता का बांके से काटा सिर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 29 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A vendor was beheaded with a sickle after being asked to pay for his ice cream.
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी में शुक्रवार को एक हैवान ने आइसक्रीम के चंद रुपयों के बदले युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे पर जला रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना के समय पहुंचे ग्रामीण हैवानियत देख सहम गए।
Trending Videos

थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नैपुरा मजरे परसावल में दरियाबाद थाने के पारा बेहटा के बबलू राजभर (21) साइकिल से आइसक्रीम बेचने गया था। नैपुरा गांव के किनारे खेत में झोपड़ी बनाकर रहने वाले शंकर यादव ने उसे रोका और आइसक्रीम ली। पैसा मांगने पर शंकर नाराज हो गया। उसने अपनी कमर में लगे बांके को निकालकर वार कर दिया। एक ही झटके में बबलू का सिर धड़ से अलग होकर गिर गया। शंकर की हैवानियत यही नहीं रुकी। उसने सिर को उठाया और झोपड़ी में चला गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो शंकर अपनी झोपड़ी में चूल्हे में सिर को जला रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर पूछा कि सिर क्यों जला रहे हो? तब वह बोला कि मरने के बाद जलाया ही तो जाता है? उसकी सनक भरी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। काफी पूछने पर उसने हत्या का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए हैं। एसपी अर्पित विजय वर्गीय घटना स्थल का जायजा लिया। घटना के समय बबलू के साथ रहे उसके चचेरे भाई नीरज ने बताया कि बर्फ का पैसा मांगने पर शंकर अचानक गुस्सा हो गया और हमला कर दिया। हमको भी बांका लेकर दाैड़ा लिया था। इसके बाद हम कुछ दूर जाकर बबलू का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर बबलू की ओर देखा तो उसका सिर धड़ से अलग था। शंकर उसके सिर को उठाकर झोपड़ी में जा रहा था। दाैड़कर वहां पहुंचा तो दोबारा बांका लेकर दाैड़ा लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी देकर ग्रामीणों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed