{"_id":"69bda4ebd1eb640783064a6e","slug":"a-wire-snapped-due-to-lightning-a-young-man-was-electrocuted-and-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162033-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली गिरने से टूटा तार, युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली गिरने से टूटा तार, युवक को लगा करंट, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश और तेज हवाओं के बीच सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। महमूदाबाद गांव निवासी मुस्ताक (42) गांव के चौराहे पर उधौली रोड स्थित एक दुकान पर दाढ़ी बनवाने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आंधी चलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के निकट सिरौलीगौसपुर की ओर जाने वाली हाईटेंशन लाइन के खंभे पर अचानक बिजली गिर गई। इससे लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा।
तेज धमाके की आवाज से दुकान में मौजूद तीन-चार लोगों में अफरातफरी मच गई। घबराहट में मुस्ताक दुकान से बाहर भागे, लेकिन उनका पैर जमीन पर गिरे तार पर पड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि बिजली सीधे खंभे पर गिरी थी, जिससे इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर गिर पड़ा।
स्कूल के पास गिरी बिजली, उपकरण जले, चीखने लगे बच्चे
देवा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजीबपुर में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा के दौरान स्कूल से कुछ दूरी पर ही बिजली गिरी। इससे स्कूल के बिजली के उपकरण जल गए जबकि परीक्षा दे रहे छात्र भयभीत होकर चीखने लगे। प्रधानाध्यापक मीरा सिंह ने बीईओ को सूचना दी। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केबल काटकर अलग किया।
Trending Videos