{"_id":"699c8520d46ad9b4150634e2","slug":"a-youth-selling-heroin-while-roaming-around-in-lucknow-was-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159794-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लखनऊ में घूम-घूमकर हेरोइन बेच रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लखनऊ में घूम-घूमकर हेरोइन बेच रहा युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में घूम-घूमकर हेरोइन की पुड़िया बेच रहे एक तस्कर को एएननटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 507 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ दो लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कहा कि एक अज्ञात तस्कर उसे सस्ती हेराेइन दे जाता है, जिसे वह फुटकर में बेचता है।
पुलिस लाइन में संचालित एएनटीएफ थाने के प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि ठाकुरगंज इलाके के रोशनाबाद कॉलोनी में दबिश देकर गऊघाट मोहल्ला निवासी राहुल रावत को गिरफ्तार किया। उसके पास से हेरोइन, एक स्कूटी और 1,120 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में ठाकुरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूछताछ में आरोपी राहुल रावत ने बताया कि जिस व्यक्ति से वह हेरोइन लेता था, उसे वह पहचानता तक नहीं है। एक अज्ञात व्यक्ति कुड़िया घाट पर चाय की दुकान के पास उससे संपर्क करता था और सस्ते दामों में हेरोइन उपलब्ध कराता है। राहुल उस मादक पदार्थ को कम कीमत पर खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता और विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचता था, जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था। अब एएनटीएफ पर्दे के पीछे से काम कर रहे मुख्य तस्करों को तलाशने की बात कह रही है।
Trending Videos