सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Administration seals New Mahindra Coaching and Academia Prime Library.

Barabanki News: न्यू महिंद्रा कोचिंग और एकेडमिया प्राइम लाइब्रेरी पर प्रशासन का ताला

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Administration seals New Mahindra Coaching and Academia Prime Library.
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में हुई दुखद घटना से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने शहर में संचालित हो रहे अवैध और असुरक्षित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, सीओ सिटी संगम कुमार और सीएफओ अनिमेष सिंह की संयुक्त टीम ने अभियान के तहत दो बड़े संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया।

बुधवार को बस स्टैंड स्थित न्यू महिंद्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट और दशहराबाग के एकेडमिया प्राइम लाइब्रेरी को पूरी तरह से सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान तीन संस्थान बंद मिले । एसकेडी, शिव शक्ति और आईपीएस कोचिंग पर मौके पर ही कारण बताओ नोटिस चस्पा किया गया। इस अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने पर एक अस्पताल और एक मर्केंटाइल प्रतिष्ठान को भी नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दायरे में आए ये प्रमुख संस्थान
संयुक्त टीम ने न्यू महिंद्रा कोचिंग, जीनियस क्लासेज लखपेड़ाबाग, जीनियस एकेडमी, आकाश इंस्टीट्यूट, संकल्प क्लासेज, एकेडमियां प्राइम कोचिंग व लाइब्रेरी, आर्बिट कोचिंग, विनायक क्लासेज, आदियोगी लाइब्रेरी, एकेडमिक गुरू, ज्ञान कोष लाइब्रेरी, वर्षा कंप्यूटर, लक्ष्य लाइब्रेरी, द स्टूडेंट लाइब्रेरी, शालीकराम इंस्टीट्यूट और परवीना इंस्टीट्यूट लाइब्रेरी सहित कुल 18 संस्थानों की जांच की है।
विज्ञापन


प्रशासन ने इससे पहले मंगलवार को भी 18 कोचिंग व लाइब्रेरियों की जांच की थी, जिसमें से 9 बेसमेंट में और 9 अन्य तलों पर चलती पाई गई थीं। सुरक्षा में भारी अनियमितताएं मिलने पर विनायक क्लासेज, संकल्प क्लासेज, एकेडमिया प्राइम लाइब्रेरी, जीनियस क्लासेज और आकाश इंस्टीट्यूट को कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई है।
सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि दो कोचिंग और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया है। नोटिस प्राप्त सभी संस्थानों को सात दिन के भीतर अग्नि सुरक्षा मानकों, विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की कमियों को शत-प्रतिशत दुरुस्त करना होगा, अन्यथा उन्हें भी तत्काल सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed