सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patient dies after treatment by quack, clinic sealed

Barabanki News: झोलाछाप के इलाज के बाद मरीज की मौत, क्लीनिक सील

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patient dies after treatment by quack, clinic sealed
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप के इलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत्यु होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा, साथ ही झोलाछाप की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने मौके पर पहुंच क्लीनिक को सील कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम कबीरपुर निवासी रामानंद (50) राजगीर का काम करते थे। वह पेट दर्द और दस्त से परेशान थे। बुधवार सुबह वह अपनी छोटी पुत्री के साथ बनवा स्थित झोलाछाप लाल मोहम्मद उर्फ बगिया वाला के पास इलाज कराने गए थे। वहीं पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुत्री ने आरोप लगाया कि झोलाछाप बहुत तेज गति से ग्लूकोज चढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गलत टीका लगाया। इसी कारण उनके पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन संग बड़ी संख्या में ग्रामीण क्लीनिक पर पहुंच गए। पुलिस को परिजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिजन पुलिस से पहले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झोलाछाप को पकड़े बिना शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि लाल मोहम्मद को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लाल मोहम्मद की पत्नी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed