{"_id":"6a3c300617e05bed3d06ce86","slug":"foul-smelling-peas-were-being-sold-at-reliance-smart-point-barabanki-news-c-315-1-slko1014-172035-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से बेची जा रही थी बदबूदार मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से बेची जा रही थी बदबूदार मटर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से बदबूदार सड़ी मटर बेची जा रही थी। उपभोक्ता की शिकायत पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने फ्रोजन मटर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। दशहराबाग निवासी रमन पटेल का आरोप है कि उन्होंने बेगमगंज स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से हरी मटर का एक पैकेट खरीदा।
घर ले जाकर जब उसे खोला गया तो उसमें से बदबू आ रही थी। जब वह पैकेट लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो वहां पर मौजूद कर्मियों ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि यह पैकेट उनके यहां का है ही नहीं। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से की।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुंची एफएसडीए की टीम पॉइंट में रखे फ्रीजर को खोल कर जांच की तो उसमें रखे मटर के अन्य पैकेटों से भी इसी प्रकार की बदबू आ रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से फ्रोजन मटर जिसमें से बदबू आ रही थी का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।