सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Allegations of rape against daughter proved false, father acquitted

Barabanki News: बेटी से दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, पिता बरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rape against daughter proved false, father acquitted
विज्ञापन
बाराबंकी। पत्नी द्वारा पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला जब अदालत में ट्रायल पर पहुंचा तो पूरी कहानी ही पलट गई। पत्नी और बेटी दोनों ने अपने पूर्व बयान से मुकरते हुए घटना को पारिवारिक विवाद का परिणाम बताया। इस पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने पति को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ अलग से वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

वर्ष 2023 में महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन मारपीट करता है। इसी कारण वह बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। आरोप था कि 17 अगस्त 2023 को पति मायके पहुंचा और झगड़ा करने के बाद बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके बाद शराब के नशे में उसने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई और लगातार शारीरिक शोषण किया गया। ट्रायल के दौरान मामला पूरी तरह बदल गया। महिला ने अदालत में कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी, उसी के चलते गुस्से में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह भी आरोप लगाया कि प्रार्थना पत्र वकील ने तैयार किया था, जिसे उसे ठीक से पढ़कर नहीं सुनाया गया और पुलिस ने भी उसका सही बयान दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed