{"_id":"6a7e1b37d7ac58c34e0313fb","slug":"awareness-is-essential-for-the-prevention-of-cervical-cancer-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177006-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27 के क्रम में सतरिख स्थित निजी शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान सीएचसी और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. शैलेंद्र राज सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर जैसी बीमारी पूरे परिवार की संरचना को बिगाड़ देती है, इसलिए महिलाओं को अपने पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीति ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि एचपीवी संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली सबसे प्रभावी उपाय हैं। प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया।