{"_id":"6a7e1ac795a5c0d3e9000ab4","slug":"growing-craze-for-silver-rakhis-in-the-market-barabanki-news-c-315-1-brp1005-176975-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाजार में बढ़ा चांदी की राखियों का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाजार में बढ़ा चांदी की राखियों का क्रेज
Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। भाई की कलाई पर इस बार चांदी की राखी बांधने की चाहत रखने वाली बहनों को पिछले साल के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। चांदी के दाम में तेजी का सीधा असर चांदी की राखियों की कीमत पर पड़ा है। पिछले साल करीब 500 रुपये में मिलने वाली चांदी की राखी अब 1100 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं करीब दो हजार रुपये की राखी इस बार पांच हजार रुपये तक में बिक रही है।
शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। सामान्य रंग-बिरंगी राखियों के साथ सराफा बाजार में चांदी की डिजाइनर राखियों ने भी जगह बना ली है। बीते वर्ष 13 अगस्त को चांदी 1,16,900 रुपये प्रतिकिलो थी। इस वर्ष चांदी दो लाख रुपये के ऊपर हैं। चांदी की कीमतों में लगातार उछाल को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने इस बार हल्के वजन की राखियां बाजार में उतारी हैं। बाजार में स्वास्तिक, ओम और त्रिशूल जैसे धार्मिक चिह्नों वाली राखियों की मांग है।
इसके साथ ही ब्रेसलेट और राखी सेट, चेन के डिजाइन में तैयार की गई चांदी की राखियां भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं। कुछ राखियों में छोटे-छोटे डिजाइन और नक्काशी का काम किया गया है, जिससे वे सामान्य राखियों से अलग नजर आ रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक पात्रों वाली राखियां पसंद की जा रही हैं, जबकि युवाओं और महिलाओं के बीच डिजाइनर और चांदी की राखियों का आकर्षण दिखाई दे रहा है।