फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu nears danger mark again with 2.50 lakh cusecs of water.

Barabanki News: 2.50 लाख क्यूसेक पानी से सरयू फिर लाल निशान के पास

Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Saryu nears danger mark again with 2.50 lakh cusecs of water.
कोटवाधाम। करीब एक सप्ताह तक घटने के बाद सरयू नदी का जलस्तर बुधवार देर शाम से फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार शाम तक नदी खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे पहुंच गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को जलस्तर लाल निशान के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव चल रहा है। अब तक रामसनेहीघाट के कोयलावर, गुलौली सहित पांच से छह गांव, रामनगर के सुंदरनगर गांव की आबादी में जलभराव हो गया था। इसके बाद जलस्तर घटा तो मंगलवार को खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे चला गया। बुधवार देर शाम से नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। बुधवार की शाम जलस्तर 106.040 मीटर रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान से तीन सेमी है। नदी का पानी बढ़ने के साथ ही सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सनावा गांव के सामने नदी तेजी से जमीन काट रही है। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 2508 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। इसमें करीब 913 हेक्टेयर कृषि भूमि अलग हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed