फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Effigy of Jharkhand CM burnt in protest against the lathi-charge.

Barabanki News: लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड सीएम का पुतला फूंका

Fri, 14 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 14 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Jharkhand CM burnt in protest against the lathi-charge.
बाराबंकी। झारखंड में परीक्षा धांधली का विरोध कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के खिलाफ बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। एबीवीपी की अगुवाई में आक्रोशित छात्रों ने देवा तिराहा पर रास्ता जाम कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को हाथों में झारखंड सरकार विरोधी तख्तियां और मुख्यमंत्री का पुतला थामे एकत्रित हुए। इसके बाद झारखंड सरकार विरोध नारेबाजी करते हुए घोसियाना और देवा रोड से होते हुए जुलूस की शक्ल में देवा तिराहे पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री के पुतले पर कालिख पोती। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद देवा तिराहे की मुख्य सड़क पर ही कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठ कर रास्ता जाम करदिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने कहा कि झारखंड में सरकारी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आवाज उठाना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने चेताया कि मांग न माने जाने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन को विवश होंगे। धरना प्रदर्शन में विभाग संयोजक योगेश प्रताप सिंह , जिला संयोजक शिवेश शुक्ल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभय राम त्रिपाठी और आशीष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed