{"_id":"6a7e1bb0c60f3138e008803a","slug":"markets-infused-with-patriotic-fervor-ahead-of-independence-day-barabanki-news-c-315-1-brp1005-176977-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में चढ़ा देशभक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में चढ़ा देशभक्ति का रंग
Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में देशभक्ति का रंग चटख हो गया है। धनोखर, घंटाघर, निबलेट और छाया चौराहा समेत प्रमुख बाजारों में दुकानों के बाहर तिरंगे और राष्ट्रप्रेम से जुड़े सामान सजे हैं। बाजार में खरीदारी के साथ देशभक्ति गीतों की गूंज माहौल को उत्सवी बना रही है।
बाजारों में छोटे तिरंगे, हैंड फ्लैग, तिरंगा टी-शर्ट, टोपी, ब्रेसलेट, रिस्टबैंड और रंग-बिरंगे गुब्बारे बच्चों और युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। हाथों में तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति की चमक लिए बच्चे बाजारों में पहुंच रहे हैं। स्कूलों और सरकारी व निजी संस्थानों में ध्वजारोहण की तैयारियों के कारण बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज की मांग भी बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों के बाहर तिरंगे की थीम पर विशेष सजावट की है।
कहीं तिरंगे गुब्बारों से दुकानें सजी हैं तो कहीं केसरिया, सफेद और हरे रंग की झालरों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। सैनिक की वर्दी, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य देशभक्ति से जुड़े पात्रों की पोशाकों की भी मांग बढ़ी है। दुकानदार सर्वेश कुमार कहते हैं छोटे तिरंगे की खूब मांग है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जब हाथों में तिरंगा लेकर यहां से जाते हैं तो हमें भी गर्व महसूस होता है। दुकानदार रवि कपूर बताते हैं कि बच्चों और युवाओं में तिरंगे रंग के ब्रेसलेट, टोपी और टी-शर्ट का खासा क्रेज है।
विज्ञापन
बाजार में तिरंगा व अन्य सामान के रेट-
तिरंगा टी शर्ट- 120-140
तिरंगा पगड़ी- 120
तिरंगा झालर- 100- 120
तिरंगा ध्वज कपड़े वाला- 60- 250
तिरंगा- 5-20
ब्रेसलेट- 10-20
रिस्टबैंड- 5- 10
टोपी- 10-20