सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Balrampur: Three smugglers arrested with white sandalwood worth ₹15 lakh.

Balrampur: 15 लाख के सफेद चंदन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, कोटवाधाम (बाराबंकी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 16 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरामद लकड़ी सफेद चंदन की है, जिसकी बाजार में काफी मांग रहती है। इसका उपयोग इत्र, धूप, अगरबत्ती, पूजन सामग्री और अन्य सुगंधित उत्पाद बनाने में किया जाता है। अधिक मांग और कम उपलब्धता के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक होती है।

Balrampur: Three smugglers arrested with white sandalwood worth ₹15 lakh.
पकड़ी गई चंदन की लकड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित वन संपदा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत की सफेद चंदन की लकड़ी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ बोटा चंदन की लकड़ी, एक कार और एक बाइक बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी को इत्र कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचाया जाना था।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी सुशील पांडेय और सत्येंद्र सिंह तथा कन्नौज निवासी महेश के रूप में हुई है। तीनों को वनकटवा रेंज कार्यालय लाकर उनके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरामद लकड़ी सफेद चंदन की है, जिसकी बाजार में काफी मांग रहती है। इसका उपयोग इत्र, धूप, अगरबत्ती, पूजन सामग्री और अन्य सुगंधित उत्पाद बनाने में किया जाता है। अधिक मांग और कम उपलब्धता के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकटवा रेंज के रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि एसएसबी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लाल रंग की कार से चंदन की लकड़ी ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी और वन विभाग की टीम ने हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सिरसिया की ओर से आ रही एक कार और उसके आगे चल रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। टीम को देखकर वाहन सवार भागने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से आठ बोटा सफेद चंदन की लकड़ी बरामद हुई। आरोपी लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इत्र कारोबार से जुड़ सकता है तस्करी का नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि लकड़ी की खेप कन्नौज ले जाई जा रही थी। आरोपी कई दिनों से बलदेवनगर में किराये के मकान में रह रहे थे और सोहेलवा जंगल से सटे क्षेत्रों में संपर्क कर लकड़ी एकत्र कर रहे थे। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि सीमावर्ती और वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


इसलिए महंगा होता है सफेद चंदन
- इत्र और सुगंधित उत्पादों में होता है उपयोग
- धूप, अगरबत्ती और पूजन सामग्री में भी मांग
- पेड़ों की संख्या सीमित होने से उपलब्धता कम
- बाजार में कीमत सामान्य लकड़ी से कई गुना अधिक
- तस्करों के निशाने पर रहती है चंदन की लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed