पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Highway blocked by placing a youth's body; six police personnel, including the SHO, injured

Barabanki : युवक का शव रखकर हाईवे किया जाम, पथराव में कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मी घायल, जमकर बवाल

Tue, 30 Jun 2026 08:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 30 Jun 2026 08:39 PM IST
सार

युवक का शव कटियारा गांव में फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। इससे दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
Barabanki: Highway blocked by placing a youth's body; six police personnel, including the SHO, injured
शव हाइवे पर रखकर लगा दिया जाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगर थाना क्षेत्र के कटियारा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन


कटियारा निवासी कीढ़ी चौहान के सबसे छोटे बेटे जितेंद्र (20) का शव सोमवार दोपहर घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गांव की ही युवती से प्रेम संबंध के शक में जितेंद्र की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उन्होंने बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शव रखकर आवागमन ठप कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या का मामला दर्ज करने और नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर मसौली, बदोसराय, टिकैतनगर, मोहम्मदपुर खाला सहित आसपास के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने सड़क खाली कराने की कोशिश की तो भीड़ की ओर से अचानक पथराव शुरू हो गया, जिसमें कोतवाल अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल मानवेन्द्र, शिवमोहन और जयश्याम सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। सिर में चोट के कारण कोतवाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालात बिगड़ते देख मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी पहुंच गए। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम आनंद कुमार त्रिपाठी ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया। करीब एक घंटे बाद परिजन मान गए और शव लेकर अंतिम संस्कार को गए। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

पोस्टमार्टम में हैंगिंग...आत्महत्या मान रही पुलिस

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात कह रही है, मगर हर बिंदु पर जांच हो रही है।

हमला व यातायात ठप करने की दर्ज होगी रिपोर्ट!
घटना के बाद पुलिस पर हमला करने, हाईवे जाम कर यातायात बाधित करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में पुलिस जुटी रही। प्रदर्शन के दौरान वीडियो में दिख रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि हाईवे जाम करना नियमों का उल्लंघन है। इस प्रकरण में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed