{"_id":"6a43afee7f8ecbdd2507608d","slug":"video-video-brabka-bharaica-haiiva-jama-garamanae-ka-palsa-sa-bhaugdhata-patharava-ma-kataval-sahata-paca-palsakarama-ghayal-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाराबंकी-बहराइच हाईवे जाम, ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत, पथराव में कोतवाल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाराबंकी-बहराइच हाईवे जाम, ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत, पथराव में कोतवाल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर के कटियारा गांव के पास मंगलवार को युवक का शव रखकर जाम लगा दिया गया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। पथराव में रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह सहित पांच सिपाही घायल हो गए। दूसरी तरफ से ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।
हाईवे पर 2:30 बजे जाम लगाया गया। एएसपी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास कर रहे हैं।
कटियारा गांव के जितेंद्र का सोमवार को फंदे से शव लटका मिला था। उनके घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसी प्रकरण में हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जाम लगाया गया है। अपराह्न 4:30 बजे तक आवागमन बहाल नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।