{"_id":"6a43b003a2efd7c2f103b4fc","slug":"barabanki-an-illegal-shrine-and-madrasa-on-government-owned-hindu-cremation-ground-land-were-demolished-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सरकारी हिंदू मरघट की जमीन पर अवैध मजार और मदरसा ध्वस्त किया गया, भारी पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सरकारी हिंदू मरघट की जमीन पर अवैध मजार और मदरसा ध्वस्त किया गया, भारी पुलिस बल रहा तैनात
Tue, 30 Jun 2026 05:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:31 PM IST
सार
ये जमीन हिंदू मरघट की थी जिस पर मुस्लिम समुदाय मजार और मदरसे का निर्माण करवा रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटा दिया गया।
विज्ञापन
अवैध मजार व मदरसे को ध्वस्त किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले की सिरौलीगौसपुर तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बन रही मजार को तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई मदारपुर और मीरापुर पट्टी गांव के बीच हुई। इसी के साथ उसी जमीन पर स्थित एक बंद पड़े मदरसे की इमारत भी ध्वस्त कर दी गई है।
यह जमीन रामलीला मैदान के पास हिंदू मरघट के नाम दर्ज है। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस पर मजार का निर्माण किया जा रहा था। हिंदू समाज के लोगों ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया। बदोसराय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह हिंदू मरघट की सरकारी जमीन पाई गई।
प्रशासनिक कार्रवाई: पैमाइश के बाद सिरौलीगौसपुर के एसडीएम अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से बन रही मजार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। करीब दो वर्ष पहले इसी जमीन पर एक मदरसा संचालित होता था। उसकी खाली पड़ी इमारत को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन