{"_id":"6a42d17cc286329b0e04a553","slug":"haidargarh-incident-three-member-committee-formed-for-investigation-barabanki-news-c-315-1-brp1006-172621-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरगढ़ हादसा: जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरगढ़ हादसा: जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित
Tue, 30 Jun 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़। निर्माणाधीन मैरिज हॉल की स्लैब गिरने से मजदूर की मौत और नौ के घायल होने के मामले में अब प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। समिति यह पता लगाएगी कि हादसा निर्माण में तकनीकी खामी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों के उल्लंघन किसके कारण हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, हैदरगढ़ के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
जांच के दायरे में यह भी रहेगा कि जिस भूमि पर मैरिज हॉल का निर्माण कराया जा रहा था, उसका भूमि उपयोग परिवर्तन कराया गया था या नहीं। इसके अलावा निर्माण का स्वीकृत मानचित्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, स्लैब डालने की तकनीकी प्रक्रिया तथा मजदूरों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी।
विज्ञापन
शनिवार शाम हुए हादसे में बद्दापुर निवासी मजदूर नौशाद अली की मौत हो गई थी जबकि नौ अन्य मजदूर घायल हुए थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।