{"_id":"69c8357d9abbaf857708d6d3","slug":"bhuvaneshwarnath-mahadev-temple-will-be-renovated-with-an-investment-of-rs-15-crore-barabanki-news-c-315-slko1012-162647-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर का डेढ़ करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर का डेढ़ करोड़ से होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर के आदर्श नगर पंचायत में स्थित प्राचीन भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर का जल्द ही नया और भव्य स्वरूप दिखेगा। नगर पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने वंदन योजना के तहत मंजूरी दी है। मंदिर के कायाकल्प के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इससे मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत यज्ञ मंडप, सत्संग हॉल और श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी। स्वच्छता, पेयजल और बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना की मंजूरी मिलते ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वंदन योजना के तहत मंदिर परिसर का समग्र विकास कराया जाएगा। अध्यक्ष ने मंजूरी दिलाने के लिए राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के सहयोग के प्रति आभार जताया है।
अध्यक्ष ने कहा कि भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर के विकास से यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। वंदन योजना के माध्यम से मंदिर की तस्वीर बदलने के साथ ही यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बनेगा।
Trending Videos