सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP members paid tribute to Ahilyabai Holkar

Barabanki News: भाजपाइयों ने दी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP members paid tribute to Ahilyabai Holkar
कैलाश आश्रम ​स्थित वार्ड में अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते एमएलस
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम का 134वां एपिसोड रविवार को जिले के सभी बूथों पर सुना गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैलाश आश्रम वार्ड के बूथ 281 पर एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने मन की बात सुनी और इसे जनसेवा का सशक्त मंच बताया। वहीं खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने अपने नई सड़क स्थित आवास पर कार्यक्रम सुना। अहिल्याबाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने मसौली, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने निंदुरा मंडल के बूथ संख्या 434 पर, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने मीरापुर व एमएलसी अंगद सिंह और पूर्व विधायक शरद अवस्थी भी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम सुना। इनमें आगामी अभियानों की तैयारियों पर सांगठनिक चर्चा की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


मसौली के बांसा में जगदीश प्रसाद धनगर के आवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद ने अहिल्याबाई होल्कर के समाज सेवा, धर्म और शिक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला।
जयंती पर निकाली रैली

रामनगर के पृथ्वीपुरवा गांव में ऑल इंडिया धनगर समाज ने जयंती मनाई। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने अहिल्याबाई होल्कर के देश हित कार्यों को सराहा। उन्होंने सरकार से उनके नाम पर पुरस्कार बढ़ाने की मांग की। कुर्सी में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने बाइक रैली निकाली। श्रीश रावत ने अहिल्याबाई होल्कर को सनातन धर्म और लोककल्याण की प्रतीक बताया।

रामनगर में सुना गया कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर सुना गया। दरौरा बूथ पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कल्पना तिवारी व केपी तिवारी, सीहामऊ मेंशिव प्रसाद अवस्थी, महादेवा भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed