सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deputy Chief Minister will hand over tablets and certificates to meritorious students.

Barabanki News: मेधावियों को उप मुख्यमंत्री सौंपेंगे टैबलेट और प्रशस्ति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will hand over tablets and certificates to meritorious students.
विज्ञापन
बाराबंकी। अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले जिले के 14 होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक जून का दिन बेहद खास होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य समारोह में इन मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने जा रहे इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए टैबलेट, एक लाख रुपये और उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गौरवशाली सूची में बाराबंकी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नौ, इंटरमीडिएट के चार और आईएससी बोर्ड 12वीं का एक मेधावी शामिल है। इन सभी 14 मेधावियों को लखनऊ जाएंगे। पुरस्कार की राशि सोमवार की सुबह ही मेधावियों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos



बाक्स

यह मेधावी लखनऊ में होंगे सम्मानित
हाईस्कूल के होनहारों में द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर की प्रदेश में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा अंशिका वर्मा, अदिति और परी, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की संयुक्त रूप से सातवां स्थान पाने वाली दिव्या और संध्या शिखा, आठवां स्थान पाने वाली निधि और नौवां व दसवां स्थान हासिल करने वाली शिखा मिश्रा व आराध्या राज शामिल होगी। इनके अलावा किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर देवा की प्रदेश की मेरिट में नौवां स्थान पाने वाली मोनिका यादव शामिल हैं।
इंटरमीडिएट के मेधावी में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रदेश में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल करने वाली छात्रा श्रीया वर्मा, पूजा पाल और अर्पिता जायसवाल तथा श्री साईं इंटर कॉलेज, बडेल के प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान पाने वाले छात्र आदित्य वर्मा को सम्मान मिलेगा। आनंद भवन स्कूल के आईएससी 12वीं की प्रदेश स्तरीय सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र आयुष यादव को भी सम्मानित किया जाएगा।
बाक्स
10 मेधावियों को राज्यमंत्री और डीएम करेंगे सम्मानित
बाराबंकी। जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट के सभागार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सम्मानित करेंगे। इन मेधावियों को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले मेधावियों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अर्पिता महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, शगुन वर्मा श्री छोटेलाल इंटर कॉलेज खानपुर इनायतउल्ला, इंटरमीडिएट की आकांक्षा वर्मा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज लखपेडाबाग,अंशुमान सिंह आधुनिक बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भिटरिया, नाइला उवैद श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर ,अनुष्का वर्मा श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेडाबाग,दिपांशी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नगर और सिदरा वारसी प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी शामिल है।
इसके अलावा अभावों के बीच हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सहादतगंज की गुडिया देवी और इंटरमीडिएट में कोटवाधाम विद्यापीट इंटर कॉलेज के राम बाबू को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक, एमएलसी के अलावा डीएम ईशान प्रताप सिंह और डीआईओएस ओपी त्रिपाठी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed