{"_id":"6a1c9f08b4a067457908b133","slug":"capacity-of-150-transformers-will-be-increased-barabanki-news-c-315-1-brb1001-169577-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बढ़ाई जाएगी डेढ़ सौ ट्रांसफार्मरों की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बढ़ाई जाएगी डेढ़ सौ ट्रांसफार्मरों की क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार और अघोषित कटौती व ट्रिपिंग की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से पावर कारपोरेशन ने नवागत अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना को तैनात किया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जड़ तक पहुंचने और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की शुरुआत कर दी है।
अधीक्षण अभियंता ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पूरे जिले की बिजली व्यवस्था को समग्र रूप से बेहतर बनाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से अघोषित कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की घटनाओं को रोकने पर जोर दिया। इसके अलावा, ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया को तेज और कुशल बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो।
प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, जिले में लगभग 150 ट्रांसफार्मर ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिन पर वर्तमान लोड उनकी क्षमता से अधिक है। इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, लंबी दूरी की बिजली लाइनों के मध्य नए फीडर स्थापित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी खराबी की स्थिति में बिजली आपूर्ति को जल्दी से जल्दी बहाल किया जा सके। वर्तमान में, कुर्सी से फतेहपुर होते हुए सूरतगंज तक की लंबी लाइनों में खराबी आने पर उसे ठीक करने में काफी समय लगता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए फीडर इस समस्या का समाधान करेंगे। इन सुधारों को लागू करने के लिए एक विस्तृत और आधुनिक तरीके से सर्वे कराया जा रहा है।

Trending Videos