{"_id":"6a2f0b4660c2fcf7410af219","slug":"blood-stained-body-of-hotel-employee-found-at-the-court-complex-barabanki-news-c-315-1-brp1006-171053-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कचहरी में होटल कर्मचारी का लहूलुहान शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कचहरी में होटल कर्मचारी का लहूलुहान शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में रविवार सुबह होटलकर्मी का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सिर पर गंभीर व पेट पर हल्की चोट के निशान पाए गए। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद के दुपहटा गांव निवासी सूरज कुमार (26) कचहरी स्थित राजकुमार गुप्ता के चाय-समोसा, कचौड़ी वाले होटल पर करीब 10 साल से काम करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार से वह घर नहीं लौटे थे।
होटल संचालक के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे उनको सूचना मिली कि सूरज होटल के सामने पड़े हैं। उनके सिर से खून बह रहा था। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिजन आ गए। उन्होंने सिर व पेट पर चोट की बात कहते हुए इसे हत्या करार दिया। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो परिजनों व गांव से आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आक्रोशित थे। पु़लिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व होटल संचालक के बयान लिए।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर मामले की तह तक जाने में जुटी है।
-- -- -- -- -- --
कुछ महीने पहले ही हुआ था विवाह
सूरज दुपहटा गांव निवासी रामखेलावन के पुत्र थे। दो भाइयों में से एक सूरज का कुछ महीने पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा कि वह शराब भी पीते थे।