{"_id":"6a2f0c52b77c6334f0086258","slug":"youth-adamant-on-summoning-the-minister-after-climbing-a-tower-barabanki-news-c-315-1-brb1038-171112-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टावर पर चढ़कर मंत्री को बुलाने पर अड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टावर पर चढ़कर मंत्री को बुलाने पर अड़ा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के अकनपुर गांव में टावर पर चढ़ा युवक । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धौर। कोठी क्षेत्र के अकनपुर गांव में रविवार शाम उस समय पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, जब एक युवक गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक काफी ऊंचाई तक पहुंच गया। नीचे खड़े ग्रामीणों ने यह देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भानमऊ चौकी इंचार्ज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और बातचीत का सिलसिला शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से साफ इन्कार कर दिया।
टावर की ऊंचाई पर बैठा युवक लगातार चिल्लाकर अपना दर्द और आक्रोश बयां कर रहा था। उसका आरोप था कि उसे प्रशासन द्वारा काफी परेशान और प्रताड़ित किया गया है। युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है और मेरी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
युवक ने सीधे तौर पर मांग रखी कि जब तक प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा खुद मौके पर नहीं आएंगे, तब तक वह किसी भी कीमत पर नीचे नहीं उतरेगा।
भानमऊ चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोठी के एसएचओ डीपी सिंह ने बताया कि युवक कुछ नीचे आया है लेकिन ठहर गया है। उसने बताया कि वह प्यासा है। रस्सी ऊपर फेंकी गई है, बोतल से पानी भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- --
लाउडस्पीकर से मान-मनौवल नतीजा सिफर
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जैदपुर पुलिस भी तुरंत मौके पर बुलाई गई। पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर के जरिये लगातार युवक से नीचे आने की अपील करते रहे। उसे आश्वस्त किया गया कि उसकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, जरूरत पड़ने पर मंत्री जी से मुलाकात भी कराई जाएगी। पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए कई तरह के प्रलोभन भी दिए, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ। देर रात तक युवक टावर की ऊंचाई पर ही डटा हुआ था और पुलिस का कोई भी प्रयास काम नहीं आया। घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद उसकी शिनाख्त हुई, वह असंद्रा निवासी रामसूरत है।