{"_id":"6a2f0ca54c15791aaf0d1cd6","slug":"cancer-hospital-to-be-opened-in-every-division-pathak-barabanki-news-c-315-1-brb1001-171087-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मंडल में खुलेगा कैंसर अस्पताल : पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मंडल में खुलेगा कैंसर अस्पताल : पाठक
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के प्रत्येक मंडल में कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे और मरीजों की सुविधा के लिए 76 डे-केयर सेंटर भी खोले जाएंगे।
मोरी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 12,500 कर दी गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उनका वेतन बढ़ाया गया है। साथ ही ऑन-कॉल और निजी डॉक्टरों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।
बाराबंकी में मेडिकल कॉलेज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल भवन बना देने से मेडिकल कॉलेज नहीं चलता, उसके लिए पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता जरूरी है। वहीं जिले के कुछ सीएचसी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर सीएमओ को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसों में घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ने पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पहले सिर्फ घोटालों की चर्चा होती थी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में घोटालों की चर्चा होती थी। कॉमनवेल्थ और कोयला घोटाले जैसे मामलों ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेश राही, विधायक दिनेश रावत, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।