सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Worker crushed to death by mixer truck

Barabanki News: मिक्सर ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 15 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Worker crushed to death by mixer truck
समसद्दीपुर मजरे बरहुंवा में मजदूर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
दरियाबाद। दरियाबाद-अलियाबाद मार्ग पर डिग्घी धाम के पास शनिवार देर रात मिक्सर ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार समसद्दीपुर मजरे बरहुंवा गांव निवासी सुरेश चंद्र वर्मा (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार दोपहर 12 बजे वह गांव के ही रमन वर्मा की मिक्सर ट्रक के साथ आलियाबाद चौराहे पर उस्मान के मकान निर्माण में मजदूरी करने गए थे। वहां छत की ढलाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी मजदूरों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे काम समाप्त होने के बाद सुरेश चंद्र वर्मा व अन्य मजदूर मिक्सर ट्रक के साथ घर लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक सुरेश चंद्र मिक्सर ट्रक से गिरकर उसी से कुचल गए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद मिक्सर ट्रक मालिक रमन सुरेश को सड़क किनारे छोड़कर चला गया। बाद में वह आया और सुरेश की पत्नी कमला देवी से सुरेश के घर न लौटने की जानकारी ली। इसके बाद वह खोजने की बात कहकर निकला और करीब दो घंटे बाद सुरेश का शव लेकर पहुंचा।

परिजनों के मुताबिक रमन ने उन्हें बताया कि सुरेश शराब पीकर अकेले ही घर के लिए निकल पड़े थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साथ काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की।
.........................

पत्नी और छह बच्चे हुए बेसहारा
सुरेश अपने पीछे पत्नी कमला देवी, चार पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सभी नाबालिग हैं। सुरेश की मौत से परिवार बेसहारा हो गया है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में ही मजदूर की मौत होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed