सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bulldozers continued to operate for the second day, demolishing three houses.

Barabanki News: दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, ढहाए गए तीन मकान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers continued to operate for the second day, demolishing three houses.
विज्ञापन
रामनगर। श्री लोधेश्वर महादेव में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे दो और मकान मंगलवार को ढ़हाए गए। दो दिनों में 13 मकानों को जमींदोज किया गया। शेष 15 मकानों के ध्वस्तीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश एसडीएम ने दिए हैं।
Trending Videos

दूसरे दिन मंगलवार सुबह से पुलिस प्रशासन की निगरानी में ध्वस्तीवरण शुरू किया गया। एसडीएम आनंद तिवारी व तहसीलदार विपुल सिंह ने मौके पर मौजूद रहे। महादेवा कॉरिडोर के दायरे में आने वाले कुल 158 भवनों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 127 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष 28 मकानों का स्वामित्व तय न होने की वजह से पर्यटन विभाग के पक्ष में रजिस्ट्री का पेंच फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि न्यायालय से स्वामित्व तय होने के बाद मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि प्रशासन की निगरानी में मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। इसके बाद कॉरिडोर निर्माण में तेजी आएगी।
पुरुषोतम मास की तैयारी शुरू
महादेवा में पुरुषोतम मास में लोधेश्वर महादेवा के जलाभिषेक का उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। श्रद्धालुओं को मंदिर तक सुरक्षित पहुंचने और वापस लौटने के लिए बैरिकेडिंग का काम मंगलवार से शुरू हुआ। 17 मई से शुरू हो रहे पुरुषोतम मास में एक माह तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed