{"_id":"69c835075d071495d40a2b92","slug":"corridor-work-is-in-full-swing-30-pillars-will-be-installed-at-the-main-entrance-barabanki-news-c-315-1-brb1028-162637-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कॉरिडोर का काम तेज, मुख्य द्वार में लगेंगे 30 खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कॉरिडोर का काम तेज, मुख्य द्वार में लगेंगे 30 खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा की तीर्थ में काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर बनाने का काम अब तेज हो गया है। शनिवार को मुख्य द्वार के निर्माण में खंबों का काम तेज गति से चलता रहा। कुछ दिन पहले जेसीबी मशीन से द्वार के लिए गड्ढे की खोदाई का काम हुआ था। मुख्य द्वार में करीब 30 खंभे बनाए जाएंगे।
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन ने 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। पहले चरणों में 127 मकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी सीएनडीएस संस्था ने विश्व कल्याण द्वार के बगल में खोदाई की थी। इसके बाद मुख्य द्वार का निर्माण शुरू कर दिया है। परिक्रमा मार्ग का कार्य इसके बाद कराया जाएगा। भगवान भोलेनाथ की नगरी महादेवा में लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य द्वार का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। लोधौरा गांव निवासी दिनेश वाजपेई, विमलेश, कोमल, सूर्यप्रकाश, भोला अवस्थी, दीपक अवस्थी, दशरथ और देवी दयाल ने बताया कि इससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही मंदिर परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
2027 तक तैयार होगा कॉरिडोर
कॉरिडोर का काम करा रहे लखनऊ मार्बल इंडस्ट्रीज के कनिष्ठ अभियंता आयुष विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्य द्वार में कुल 30 बड़े खंभे लगाए जाएंगे। इन खंबों पर काम चल रहा है। 2027 तक यह कॉरिडोर तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।
Trending Videos