फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital X-ray facility to become easily available at the district hospital.

Barabanki News: जिला अस्पताल में आसान होगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा

Mon, 10 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray facility to become easily available at the district hospital.
बाराबंकी। जिला अस्पताल में एक और डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। इससे मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। भरोसा जताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक दूसरी मशीन के क्रियाशील हो जाने से जांच सुविधा का फायदा मरीजाें को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में एक डिजिटल एक्सरे व एक मैनुअल एक्सरे मशीन संचालित है। इन मशीनों के काफी पुरानी हो जाने के कारण काफी समय से नई मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मामला तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने सीएसआर मद से एक नई डिजिटल एक्सरे मशीन खरीदने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

मशीन की खरीद हो जाने के बावजूद कागजी प्रक्रिया में फंसने के कारण मशीन डिब्बे में ही बंद थी। अब कागजी प्रक्रिया का कार्य पूरा हो जाने के बाद नई मशीन को पुरानी मशीन वाले कक्ष में लगाया जा रहा है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन को संचालित करने में कुछ औपचारिकताएं रह गई थी, जिन्हें पूरा कर मशीन को अगले सप्ताह तक क्रियाशील बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed