{"_id":"6a78c84415ce94ade6052ff2","slug":"boy-and-girl-die-from-snakebite-barabanki-news-c-315-1-brp1006-176684-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सांप के काटने से बालक व बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सांप के काटने से बालक व बालिका की मौत
Mon, 10 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/मसौली। जिले में सांप काटने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामनगर व मसौली में घर में मौजूद सांप के काटने से एक बालक व बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। भागीरथ पुरवा मजरे सिरौलीकला गांव में शनिवार शाम को सुशील गौतम की नौ वर्षीय बेटी जान्हवी घर के बाहर ईंट के नीचे पड़ी बालू के पास खेल रही थी। इसी दौरान निकले सांप ने उसे काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय क्षेत्र के ही काजियापुर गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गए, जहां बच्ची की मौत हो गई। जान्हवी की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
वहीं, मसौली थाना क्षेत्र के चक मजरे मोहम्मदपुर बाहूं में शनिवार शाम बब्लू के दस वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के अंदर लगे हैंडपंप से पानी निकालने गया था। नल के पास मौजूद सांप ने उसे काट लिया। बालक की चीख सुनकर परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।