फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bustle returns to markets; shopkeepers beam with joy.

Barabanki News: बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दुकानदारों के चेहरे खिले

Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bustle returns to markets; shopkeepers beam with joy.
बाराबंकी। स्वाधीनता दिवस, हरियाली तीज, रक्षांधन व जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर प्लाजो , स्ट्रेट कुर्ते, प्री-ड्रेप्ड साड़ियों की मांग ज्यादा है। चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाएं हरा रंग पसंद कर रही हैं। ऐसे में बाजारों में सजी कपड़े, कास्मेटिक, चूड़ी, राखी व सजावट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले दिख रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार महिलाओं में इस बार पारंपरिक परिधानों के साथ मॉडर्न एथनिक फैशन का क्रेज साफ दिख रहा है। प्लाजो सेट, स्ट्रेट कट कुर्ती, फारसी सलवार, बलून पैंट और प्री-ड्रेप्ड साड़ियों की खूब खरीदारी हो रही है। चंदेरी, पारदर्शी महीन कपड़े और हल्की चमक वाले महीन वस्त्रों से तैयार परिधान अपनी सहज बनावट के कारण पसंद किए जा रहे हैं। भारी कढ़ाई की जगह फूलों की आकृतियों वाली सजावट, गोटा-पट्टी की महीन कारीगरी, शीशे की जड़ाई सजावट और सुंदर बनावट वाले वस्त्र अधिक पसंद किए जा रहे हैं। परिधानों के साथ कास्मेटिक, आर्टीफिशयल ज्वेलरी, चूड़ी और मेहंदी की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

स्टाइलिश आइटम की ज्यादा मांग
इस बार हरियाली तीज पर स्ट्रेट कट कुर्ती, फारसी सलवार, बलून पैंट, शॉर्ट कुर्ती, कॉर्ड सेट और धोती-स्टाइल सलवार महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। महिलाएं ऐसे परिधान सिलवा रही हैंं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अतीक, फैशन डिजाइनर

पारंपरिक डिजाइन की चूड़ियों की खासी मांग
महिलाएं अपनी साड़ी और सूट के रंग से मेल खाती चूड़ियां पसंद कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ नए और आकर्षक स्टाइल की चूड़ियां भी उपलब्ध हैं। इस समय तो हरे रंग की चूड़ियों की खूब डिमांड है। महिलाएं सूट व साड़ी के रंग से मेल खाती चूड़ियां खरीद रहीं हैं ।
मोहम्मद आकिब, चूड़ी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed