{"_id":"6a78c28bf172146dda0961b4","slug":"garima-selected-for-the-post-of-assistant-professor-in-bihar-barabanki-news-c-315-1-brb1038-176669-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ गरिमा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ गरिमा का चयन
Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। इसे सच कर दिखाया है क्षेत्र के बीबीपुर नकटौली गांव की बेटी गरिमा पटेल ने। गांव की इस बेटी का चयन अब बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। गरिमा अब डिग्री कॉलेज में पढ़ाकर युवाओं का भविष्य संवारेंगी और प्रोफेसर की कमान संभालेंगी। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर है। गरिमा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग, निरंतर मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
बचपन से ही मेधावी रहीं गरिमा ने हाईस्कूल में 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने इतिहास विषय से आगे की पढ़ाई का फैसला किया और लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। स्नातक में 80.89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने इतिहास विषय में एक साथ तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय में भी अपना परचम लहराया। ( संवाद)