फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman and hostel operator killed in road accidents; two critically injured.

Barabanki News: सड़क हादसों में महिला व हॉस्टल संचालक की मौत, दो गंभीर

Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman and hostel operator killed in road accidents; two critically injured.
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोल के निकट तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार असंद्रा क्षेत्र के नईसड़क कस्बा निवासी रेहाना (35) की मौत हो गई। पति जुल्फिकार व बच्ची घायल है। वहीं, बड्डूपुर में हुए सड़क हादसे में एक हॉस्टल संचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास रविवार सुबह एक तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार असंद्रा थाने के वलीनगर गांव निवासी रेहाना (35) की मौत हो गई, जबकि उनके पति जुल्फिकार (40) व पुत्री निशा (14) घायल हैं। वलीनगर निवासी जुल्फिकार लखनऊ में कस्टम विभाग में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। वह परिवार के साथ ही लखनऊ के दिलकुशा में रहते हैं। पुलिस के अनुसार सुबह पत्नी रेहाना व बेटी निशा के साथ स्कूटी से गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा से पहले सड़क किनारे स्कूटी रोककर खड़े थे, इसी दौरान पीछे से किसी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से स्कूटी पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रेहाना को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सफेदाबाद में शहर कोतवाली के दानियालपुर गांव निवासी बृजेंद्र वर्मा (32) शनिवार दोपहर बाइक से क्षेत्र के ही आलापुर गए थे। इस दौरान लखनऊ-अयोध्या पुराने हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार सुबह बृजेंद्र की मौत हो गई। मृतक विवाहित थे और इनके दो पुत्र है। वह एक निजी हॉस्टल का संचालन करते थे। इनके सबसे बड़े भाई दिनेश की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की खबर से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed