फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trust in Sarla leads to highest number of deliveries in Saidanpur PHC

Barabanki News: सरला पर भरोसे से सैदनपुर पीएचसी में सबसे ज्यादा प्रसव

Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trust in Sarla leads to highest number of deliveries in Saidanpur PHC
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में अन्य पीएचसी की तुलना में हर साल सबसे ज्यादा प्रसव कराए जाते हैं। यहां 15 वर्षों से तैनात एएनएम सरला देवी बहुत अच्छे से प्रसव कराती हैं। कभी किसी प्रसूता की हालत बिगड़ती है तो एंबुलेंस मुस्तैद रहती है। इतना ही नहीं, यहां पर मुख्यालय से प्रसूताएं डिलीवरी के लिए आती हैं और फिर खुशी-खुशी वापस जाती हैं। एफआरयू का दर्जा हासिल करने वाले छह अस्पताल भी इस पीएचसी से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी सिरौलीगौसपुर के अंतर्गत आती है। इस वर्ष अप्रैल से अब तक यहां पर 619 प्रसव हो चुके हैं। यहां पर जितने भी प्रसव हुए हैं, उनमें जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे है। एएनएम सरला देवी बताती हैं कि उनको इस अस्पताल में करीब 15 साल हो गए हैं और अब तक 25 हजार से अधिक प्रसव कराए जा चुके हैं। वह बताती हैं उनके सहयोग के लिए एक चिकित्सक और एक सहायिका जरूर रहती हैं। आपात स्थिति पर एंबुलेंस मौजूद रहती है। औसतन साल में कम से कम 2000 के आसपास प्रसव हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब तक करीब 9118 प्रसव कराए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रसव पीएचसी सैदनपुर में हुए है। इसलिए अब इस अस्पताल को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर कितने प्रसव (अप्रैल से पांच अगस्त तक)
अस्पताल का नाम प्रसव की संख्या
पीएचसी सैदनपुर 619
सीएचसी त्रिवेदीगंज 499
सीएचसी फतेहपुर 488
सीएचसी देवा 448
सीएचसी जाटा बरौली 448
सीएचसी टिकैतनगर 427
सीएचसी हैदरगढ़ 390
सीएचसी सूरतगंज 383
सीएचसी सिद्धौर 348
सीएचसी रामनगर 323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed