फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   'Tiranga' campaign gains momentum through the stitching of self-reliance.

Barabanki News: स्वावलंबन की सिलाई से तिरंगा अभियान को मिली रफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Tiranga' campaign gains momentum through the stitching of self-reliance.
रामसनेहीघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संचालित हर घर तिरंगा अभियान को ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन ने एक नई गति दी है। बनीकोडर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं देश की शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा तैयार कर अपनी आर्थिक आजादी की नई पटकथा लिख रही हैं।
विज्ञापन

संकुल स्तरीय समिति सनौली की अगुवाई में छंदवल, काशीपुर, सनौली, तिवारी पुर और थोरथिया जैसे गांवों के सात समूहों की 72 महिलाएं दिन-रात मेहनत करके 22 हजार तिरंगे तैयार करने के लक्ष्य में जुटी हैं। 22 रुपये प्रति ध्वज की दर से तैयार इन तिरंगों की आपूर्ति ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में की जाएगी। वर्ष 2017 से गठित जय काशीदास समूह की ममता यादव को इस पूरे निर्माण कार्य का नोडल बनाया गया है। ममता बताती हैं कि एक अगस्त से लगातार चल रहे इस काम से महिलाओं को घर बैठे ही स्वरोजगार मिला है। तिरंगा सिलना उनके लिए सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र सेवा से जुड़े गर्व का अहसास भी करा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मैनेजर बनीकोडर, सूर्या त्रिपाठी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। इससे हर घर तिरंगा अभियान को रफ्तार मिलने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भर बनने का सीधा अवसर भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed