{"_id":"6a78d9fc1dbe4a798809f5bc","slug":"the-pilgrimage-town-of-lodheshwar-resounded-with-the-chant-of-har-har-mahadev-barabanki-news-c-315-1-brp1005-176715-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी लोधेश्वर तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी लोधेश्वर तीर्थनगरी
Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। लोधेश्वर तीर्थनगरी में सावन के दूसरे सोमवार को लेकर आस्था, भक्ति और शिव आराधना का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। देर शाम से ही श्रीलोधेश्वर महादेव की तीर्थनगरी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवमय हो उठी। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए दूर-दराज के जिलों से कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार सुबह से ही शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भगवाधारी कांवड़ियों और शिवभक्तों से भर गया।
जिला प्रशासन के अनुसार रविवार शाम तक करीब 50 हजार श्रद्धालु लोधेश्वर महादेव के दरबार में पहुंच चुके हैं। कांवड़ियों के मुख से गूंजते बम-बम के जयकारों और श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरी तीर्थनगरी भक्तिरस में डूबी नजर आ रही है। मंदिर के कपाट रविवार रात 12:15 बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लग गईं।
मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र और वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है। रविवार को मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम आकांक्षा गुप्ता और सीओ गरिमा पंत ने ने दिनभर मंदिर परिसर में कैंप कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल का विस्तार किया गया है। साथ ही पार्किंग व मंदिर स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को अधिकारियों के मोबाइल से भी कनेक्ट कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं के लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक कर आशीष लेने की उम्मीद है।