{"_id":"69e53f4e09681e8b1f0993cb","slug":"direct-bus-service-started-from-barabanki-to-delhi-barabanki-news-c-315-1-brp1005-164729-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद बाराबंकी से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अंतरजनपदीय बस स्टेशन से अब दो बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे राजधानी तक का सफर पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है।
यह बस सेवा भिटरिया और हैदरगढ़ होते हुए सीधे आनंद विहार (दिल्ली) तक पहुंचेगी। अब तक लंबी दूरी की अधिकांश बसें हाईवे से ही गुजर जाती थीं, जिससे बाराबंकी और आसपास के यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल पाता था। यात्रियों को या तो लखनऊ या अन्य स्थानों तक जाकर बस पकड़नी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी।
करीब तीन वर्षों से इस सुविधा को शुरू करने की मांग उठ रही थी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की लगातार कोशिशों के बाद अब परिवहन विभाग ने पहल करते हुए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे न सिर्फ बाराबंकी, बल्कि भिटरिया, हैदरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सीधे बाराबंकी से दिल्ली तक बिना बस बदले दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे समय और किराए दोनों की बचत होगी। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिल सकेगा। बाराबंकी से दिल्ली तक का किराया 978 रुपये निर्धारित किया गया है, जो दूरी और सुविधा के हिसाब से किफायती माना जा रहा है।
..............
वर्जन-
नई दिल्ली के लिए दो बसों का संचालन अंतरजनपदीय बस स्टेशन से शुरू कराया गया है। यह बस भिटरिया व हैदरगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। इस बस सेवा के शुरू होने से रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को खासा लाभ मिलेगा।
- जमीला खातून, एआरएम
Trending Videos