{"_id":"69e53db257ded0f01b0f83b7","slug":"transformer-blows-up-in-kishunpur-barabanki-news-c-315-1-brp1005-164761-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किशुनपुर में ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किशुनपुर में ट्रांसफार्मर फुंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। एक तरफ सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ उपभोक्ता बेहाल है। सुढ़ियामऊ विद्युत फीडर के अंतर्गत आने वाले किशुनपुर गांव में बीते दो दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी अभी तक उसे बदला नहीं गया।
हालात यह है कि पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इससे तकरीबन 60 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। लोग गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान हैं। शनिवार रात गांव में रखा ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई। अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। बिन बिजली उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार शाम होते ही पूरे गांव में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी से हम लोग परेशान है। शिकायत के बाद भी फुंका ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदला गया।
ग्रामीणों में पावर काॅर्पोरेशन के प्रति आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को गांव के लोग समस्या का समाधान न होने पर रामनगर डिवीजन का घेराव करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण अजय सिंह, हंसराज, रामू, नेवल का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर फुंकने की सूचना 1912 हेल्पलाइन नंबर पर दी गई थी, लेकिन पावर कार्पोरेशन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह ने बताया ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी नहीं है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Trending Videos