सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The budget dealt a blow, the stadium will remain closed for a year

Barabanki News: बजट ने दिया झटका, एक साल बंद रहेगा स्टेडियम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The budget dealt a blow, the stadium will remain closed for a year
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बिखरा निर्माण संबंधी सामान
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के इकलौते केडी सिंह बाबू स्टेडियम को 12 करोड़ रुपये से संवारा जा रहा है। अब तक साढ़े पांच करोड़ खर्च हो चुके है और बजट खत्म होने पर काम भी ठप सा है।
Trending Videos

पिछले दो महीने से खेल गतिविधियां तो दूर टहलने वालों तक के लिए भी गेट बंद है। अब कार्यदायी संस्था का दावा है कि कार्य पूरा होने में एक साल लग सकता है। ऐसे में सैकड़ों खिलाड़ियों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं गतिविधियां बंद हो चुकी है। बजट की अगली किस्त मिलने के बाद ही काम में तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर संवारने वाले काम में बजट का दखल खिलाड़ियों के कदम रोक रहा है। यहां क्रिकेट पिच, बास्केटबाॅल कोर्ट, वॉलीबाॅल, सिंथेटिक, ड्रेनेज, वाॅटर पाइपलाइन, पवेलियन, हाईमास्ट लाइट, गार्डरूम, दो ग्राउंड की लेवलिंग कर घास की रोपाई आदि से संवारना था। दो माह से अधिक समय से काम शुरू हुआ और इस पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च भी हो गए। इसके बाद भी स्टेडियम खिलाड़ियों के लायक नहीं बन सका।
यहां पर ड्रेनेज, वाॅटर पाइपलाइन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट और पवेलियन का काम दिख रहा है। ग्राउंड की लेवलिंग को लेकर स्टेडियम खोदा पड़ा है। स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लटक रहा है। कर्मचारी और अधिकारी खेल गतिविधियां न होने से मौज कर रहे हैं। स्टेडियम के लंबे समय तक बंद होने से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व मार्निंग वॉक करने वालों को दिक्कत हो रही है।
इस बारे में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि 12 करोड़ से स्टेडियम को संवारने का काम कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। सही जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर से मिलेगी।
.......................
वर्जन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के कार्य पर अब तक मिला साढ़े पांच करोड़ खर्च हो गया है। बजट के अभाव में ठेकेदार ने काम सुस्त कर दिया है। ऐसे ही रहा तो काम जून 2027 तक ही पूरा हो पाएगा। शीघ्र पूरा बजट मिला तो काम में तेजी लाकर चार से पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा।
नवीन चंद्र जोशी
प्रोजेक्ट मैनेजर, राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed