{"_id":"69d412ce85f1eeb0d60b3c80","slug":"farmers-busy-saving-crops-as-weather-clears-barabanki-news-c-315-1-slko1012-163510-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मौसम साफ फसल सहेजने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मौसम साफ फसल सहेजने में जुटे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रात में हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। किसान अपनी फसलों को सहेजने में जुट गए हैं और पूरे दिन तैयार फसल को जल्द से जल्द घर लाने की तैयारी में जुट गए हैं।
बेमौसम बारिश ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल इसकी चपेट में आ गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान होगा इस बात से किसान काफी परेशान हैं। किसान हरीशंकर, मोहनलाल बताते हैं कि बारिश से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल की फलियां फूट जाने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की फसल भीगने और आंधी पानी की वजह से गिरने जाने के कारण दाने काले पड़ने की संभावना ज्यादा हो गई है। इसके अलावा उत्पादन भी घटेगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर मौसम आए दिन बिगड़ रहा है इससे किसान परेशान हैं किसानों का कहना है कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है उससे हम जल्द से जल्द फसल को तैयार कर घर ले जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
Trending Videos