Barabanki: शादी समारोह में नॉनवेज खाने से फूड पॉइजनिंग, 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी में शादी समारोह में नॉनवेज खाने से फूड पॉइजनिंग हो गया। 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में देवा कस्बा के लालापुर मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान नॉनवेज भोजन खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, लालापुर निवासी मुफीद की बेटी की शादी बड्डूपुर के खिजना गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शनिवार को बरात आने के बाद सभी रस्में पूरी होने के पश्चात भोजन का आयोजन किया गया।
आधे घंटे बाद ही तबीयत खराब होने लगी
बताया जा रहा है कि भोजन में नॉनवेज के कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए थे। उन्हें खाने के करीब आधे घंटे बाद ही कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। बीमारों में रजिया, जावेद, समीर, सबनम, इरफान, जबीर, अलीम, फैजुर्रहमान, अलीजा, असलम, अरमान, रिजवान, कुजुमा, लालजी समेत अन्य शामिल हैं।
सभी को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर करीब 31 से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवा में भर्ती कराया गया। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को निजी अस्पतालों में और लगभग आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा
डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। भोजन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.