सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   House to house eagles welcome auspiciously, Sushma Kand appears

Barabanki News: गृह-गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
House to house eagles welcome auspiciously, Sushma Kand appears
विज्ञापन
बाराबंकी। चैत्र शुक्ल नवमी पर पूरे जिले में श्रीराम जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं झांकी निकली तो भजन कीर्तन की गूंज रही तो कहीं शिव तांडव, भगवान गणेश, राधा कृष्ण झांकी ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए और भजनों पर नृत्य भी किया। मंदिरों में भए प्रकट कृृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी...के साथ आरती शुरू हुई तो वातावरण राममय हो गया।
Trending Videos

शुक्रवार को भजन कीर्तन के बीच सबकी निगाह घड़ी की सुइयों पर थी। आसमान में छाए बादलों के बीच गिरती पानी की बूंदे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा रही थी। ज्यों-ज्यों घड़ी की सुइयां 12 बजे की ओर बढ़ रही थी, भक्तों की आतुरता भी बढ़ती जा रही थी। दोपहर 12 बजते ही घरों से लेकर मंदिरों तक गृह-गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद, हरषवंत सब जहं तहं नगर नारि नर वृंद...भगवान राम के प्रकटाेत्सव की यह पंक्ति घरों से लेकर मंदिरों तक साकार होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर, बड़ा ठाकुर द्वारा, विश्राम सदन धर्मशाला, दंशहरा मंदिर में मुकुट कुंडल धारण किए हुए रामलला के दर्शन कर अभिभूत दिखाई दिए। श्रीराम जानकी मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ के विराम होने पर भजन कीर्तन हुआ। शिव तांडव, भगवान गणेश की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव के बाद हवन पूजन व भंडारा हुआ जिसमें पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। राजारामन धाम व सतरिख स्थित सप्तऋषि आश्रम मेंं भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

भजन कीर्तन तो निकली प्रभात फेरी
रामनगर स्थित राम जानकी पंचायत मंदिर में रामनवमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रामचरितमानस पाठ के बाद भजन कीर्तन और भक्तों ने झूम झूम कर जय श्री राम के उद्घोष किया। जैदपुर स्थित श्रीरामजानकी संगत मंदिर से प्रभात फेरी शोभा यात्रा निकली गई। दोपहर के 12 बजते ही शंख घंटा घड़ियाल के साथ पुष्पवर्षा हुई। आतिशबाजी से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed