{"_id":"69ced47181d683e717077104","slug":"power-supply-disrupted-for-30-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163100-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 30 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 30 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। कोठी बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे आम जनजीवन और सरकारी कार्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और करीब दो लाख आबादी कोे परेशानी झेलनी पड़ी।
कोठी कस्बे में बिजली न होने के कारण सरकारी बैंक, डाकघर और थाना का कामकाज ठप हो गया। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी गर्मी में पंखे, कूलर और फ्रिज बंद रहने से मुश्किलें बढ़ गईं। मदारपुर, कोटवा इनायतपुर, लाखूपुर, बुधनई, कैसरगंज, मोहम्मदपुर नसीरपुर, अजकामऊ, दयालपुर सहित 200 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी हुई। बिजली न होने से मेंथा की फसल की रोपाई प्रभावित हुई।
नलकूप बंद होने के कारण समय पर सिंचाई नहीं हो सकी। खराबी को दूर करने में 30 घंटे का लंबा समय लग गया, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। जेई अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बाक्स-
रातभर गुल रही बिजली
सफेदाबाद। सफेदाबाद के समीप असेनी मोड़ के पास टैंकर से हुए एलपीजी रिसाव के चलते बुधवार शाम बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हिम सिटी, हिंद हॉस्पिटल, सफेदाबाद आंशिक मोहल्ले में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। देर रात तक अधिकारियों के पास उपभोक्ताओं के फोन आते रहे। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
Trending Videos